Chandrababu Naidu: ससुर NTR की सियासी जमीन खिसकाकर चंद्रबाबू ने अपना प्रभुत्व जमाया था; विस्फोट में बची थी जान

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू का सियासी सफर कांग्रेस के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने 1978 में 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह चंद्रगिरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। वह 30 साल की उम्र में मंत्री भी बन गए थे।

आंध्र प्रदेश में आज नई सरकार की ताजपोशी हो गई। पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं। नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हाल के विधानसभा चुनाव में उनकी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बहुमत हासिल किया है। यह चुनाव उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर लड़ा था जिसमें उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है।

2019 में राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद उनके सियासी सफर में कई उतार-चढ़ाव आए। खासकर 2023 में उन्हें कौशल विकास मामले में जेल जाना पड़ा। विधानभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ वह एक बार फिर सत्ता में आ गए हैं। इसके अलावा उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और केंद्र की एनडीए सरकार का अहम हिस्सा बनी है।

चंद्रबाबू नायडू के बारे में

नारा चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के नरवरिपल्ले में एक किसान परिवार में हुआ था। नायडू ने पांचवीं कक्षा तक शेषपुरम के प्राथमिक विद्यालय और 10वीं कक्षा तक चंद्रगिरी सरकारी हाई स्कूल में शिक्षा हासिल की। उन्होंने 1972 में श्री वेंकटेश्वर आर्ट्स कॉलेज, तिरुपति से बीए की डिग्री पूरी की। नायडू ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 1974 में पीएचडी पर काम करना शुरू किया, लेकिन अपनी पीएचडी पूरी नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *